कंगना की नानी का हुआ निधन, ऐक्ट्रेस ने पोस्ट में कहा- 100 साल की आयु में करती थीं अपना काम

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "वह अद्भुत महिला थीं...सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने पांचों बच्चों को...अच्छी शिक्षा दिलाई और बेटियों को शादी के बाद भी काम करने को कहा।" बकौल कंगना, 100 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद वह अपना सारा काम खुद करती थीं।

Load More