कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर पंजाब में SGPC का प्रदर्शन, सिनेमाघरों को घेरा

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रिनिंग पर बैन लगाने की मांग को लेकर पंजाब के कई सिनेमाघरों के बाहर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, पटियाला और बठिंडा समेत कई जगहों पर फिल्म नहीं दिखाई जा रही है। गौरतलब है, फिल्म 17 जनवरी को रिलीज़ हुई।

Load More