कंगना ने CJP के सौरव को बताया 'निठल्ला', कहा- मैं उनकी उम्र में 2 नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी थी
महिला प्रदर्शनकारियों को 'जनरेशन गटर' बोलकर विवादों में घिरीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने 28 वर्षीय सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के 'कंगना को उनकी पार्टी के लोग ही गंभीरता से नहीं लेते' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दास को 'पूरी तरह बेकार-निठल्ला' बताते हुए कहा कि दास की उम्र में उनके पास 2 नैशनल फिल्म अवॉर्ड थे।