कंगना ने गांधी जयंती पर कहा- ‘देश के पिता नहीं, देश के लाल होते हैं’; हुई आलोचना
बीजेपी सांसद और ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुधवार को गांधी व शास्त्री जयंती पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं।" इसके बाद कई ऑनलाइन यूज़र्स ने कंगना की आलोचना की। हालांकि, इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरित एक वीडियो शेयर किया।