कंगना ने फिल्म 'मिसेज़' पर साधा निशाना? शादी, तलाक और माता-पिता पर कही यह बात
सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज़' पर चर्चा के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है, "हमें भारतीय संयुक्त परिवारों को गलत तरीके से दिखाना बंद करना चाहिए।" उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "शादी किसी वैलिडेशन या पहचान पाने के लिए नहीं होती...नई पीढ़ी को तलाक लेने, बड़े-बुजुर्गों को अकेला छोड़ने या बच्चे पैदा ना करने के लिए बढ़ावा मत दो।"