कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने 4 साल पुरानी कानूनी लड़ाई की खत्म
अभिनेत्री कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी कानूनी लड़ाई खत्म कर ली है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर अख्तर संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "मध्यस्थता में जावेद जी बहुत दयालु…रहे हैं...वह मेरे अगले निर्देशन के लिए...गीत लिखने पर भी सहमत हो गए।" अभिनेता ऋतिक रोशन पर बयान को लेकर जावेद ने 2020 में कंगना के खिलाफ केस किया था।