कंगना रनौत का मनाली वाले घर का एक महीने का बिजली बिल ₹1 लाख आने का दावा निकला 'झूठ'
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के एमडी संदीप कुमार ने बीजेपी सांसद-ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के मनाली वाले घर का एक महीने का बिजली बिल ₹1 लाख आने का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "कंगना के घर में मार्च में 9,000 यूनिट बिजली खर्च हुई जिसका बिल ₹55,000 है...उन्होंने जनवरी-फरवरी का बिल नहीं भरा...पूरा बिल ₹91,000+ का है...ना की ₹1 लाख का।"