कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा की
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को अपनी अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा की। कंगना ने X पर टीम के साथ तस्वीर शेयर कर कहा, "बड़े पर्दे पर रियल-लाइफ के हेरोइज़म का मैजिक देखने के लिए तैयार हो जाइए।" उन्होंने कहा, "'भारत भाग्य विधाता' की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं।" इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर मनोज तपाड़िया होंगे।