कंगना रनौत ने अपने कज़न को शादी में गिफ्ट किया मकान, उन्होंने शेयर कीं तस्वीरें

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने कज़न वरुण रनौत को उनकी शादी में चंडीगढ़ में मकान गिफ्ट किया है। वरुण ने मकान की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा है, "इस अनमोल तोहफे के लिए धन्यवाद दीदी।" कंगना ने कहा, "गुरुनानक देव जी ने कहा है कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसे बांटना चाहिए।"

Load More