कंगना रनौत ने कथित तौर पर महाराष्ट्र सदन में मांगा सीएम सुइट, राउत ने कसा तंज़
बकौल रिपोर्ट्स, संसद सत्र के लिए दिल्ली गईं अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत, महाराष्ट्र सदन में ठहरेंगीं जहां उन्होंने अस्थाई रूप से सीएम सुइट मांगा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तंज़ कसते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति भवन का बड़ा सुइट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कह सकती हैं कि...उन्हें अपने आवास पर रहने दें।"