कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगी हॉबी, कहा- इसे प्रोफेशन नहीं कह सकते

मंडी (हिमाचल प्रदेश) से सांसद व ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा है कि राजनीति एक महंगा शौक है। बकौल कंगना, इसे एक पेशे के तौर पर नहीं अपना सकते हैं व शख्स को नौकरी की ज़रूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि रसोइए और ड्राइवर को उनके पैसे देने के बाद बतौर सांसद उनके वेतन में से सिर्फ ₹50,000 बचते हैं।

Load More