कंगना से वापस लिया जाए पद्मश्री: किसान आंदोलन पर बयान को लेकर एमपी में सिख समाज
बीजेपी सांसद कंगना रनौत के 'किसान आंदोलन में रेप हो रहे थे' बयान पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा है, "मैंने राष्ट्रपति से उनका पद्मश्री वापस लेने की मांग की है।" उन्होंने कहा, "इस तरह के बयान निंदनीय हैं क्योंकि वह सांसद के पद पर हैं...वह कुछ कहने से पहले अपने दिमाग का इस्तेमाल करें।"