कंगन गिरवी रखकर मां ने पढ़ाया, बेटी की बड़ी कंपनी में लगी नौकरी; भावुक करने वाला वीडियो वायरल

अनुस्मिता नामक युवती ने ऑनलाइन वीडियो शेयर करके अपनी सफलता की कहानी बताई है। अनुस्मिता के अनुसार, कॉलेज की फीस भरने के लिए उनकी मां ने अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए थे। सालों की मेहनत के बाद फ्लिपकार्ट में नौकरी मिली तो अनुस्मिता ने कहा कि यह नौकरी सिर्फ करियर नहीं, बल्कि मां के त्याग का सम्मान है।

Load More