कोचिंग का काम व्यापार बन गया है: IAS कोचिंग में 3 छात्रों की मौत के बाद उप-राष्ट्रपति
उप-राष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत होने के बाद सोमवार को सदन में कहा कि कोचिंग का काम व्यापार बन गया है। उन्होंने कहा, "जब भी हम अखबार पढ़ते हैं, पहले 1-2 पेज कोचिंग संस्थानों के विज्ञापनों से भरे रहते हैं।"