कोचिंग में लड़कों के यौन शोषण को लेकर गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र का शिक्षक
ठाणे (महाराष्ट्र) में गरीब बच्चों के लिए चलाए जा रहे एक कोचिंग सेंटर में 3 लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, शिक्षक ने लड़कों को कथित तौर पर मालिश करने के लिए मजबूर किया, उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए थे।