कोचिंग सेंटर फायरिंग केस में खान सर को मिली अग्रिम ज़मानत, दोनों बॉडीगार्ड को भी मिली राहत
पटना सिविल कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम ज़मानत और उनके दोनों गिरफ्तार बॉडीगार्ड्स को ज़मानत दे दी है। यह मामला जून में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है जब उपद्रवियों ने कथित तौर पर खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ की थी। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स पर फायरिंग करने का आरोप है।