कोच्चि एयरपोर्ट पर ₹19 करोड़ की कोकेन की गई ज़ब्त, 2 तंज़ानियाई यात्री गिरफ्तार
केरल में कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने 2 तंजानियाई यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹19 करोड़ की कोकेन ज़ब्त की है। डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों ने पेट में कोकेन के कैप्सूल छिपाकर रखे थे और एक निजी अस्पताल में उनके पेट से कोकेन के कैप्सूल निकाले गए।