कोचीन शिपयार्ड के लिए आज रहा ब्लैक फ्राइडे, क्यों आज इसके शेयरों में आया 9% का भूचाल?
सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयर्स शुक्रवार को BSE पर करीब 10% टूटकर ₹1,375.50 के लो तक गए और आखिर में 9% से ज़्यादा गिरकर ₹1,381.50 पर बंद हुए। दरअसल, कंपनी ने अगले दो वित्त वर्षों के लिए 14% EBITDA मार्जिन का लक्ष्य बताया है, जो FY26 के 16.2% मार्जिन से कम है जिससे आज शेयर्स पर दबाव आया।