कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय हिप-हॉप कलाकार बने रैपर हनुमानकाइंड

रैपर हनुमानकाइंड ने शनिवार को अमेरिका में कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म किया। इसके साथ ही वह इस समारोह में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय हिप-हॉप कलाकार बन गए। इस परफॉर्मेंस में उनके साथ चेंडा ड्रमर्स और ह्यूस्टन हिप-हॉप कलाकार मैक्सो क्रीम भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 'रन इट अप' और 'बिग डॉग्स' जैसे हिट गानों पर प्रस्तुति दी।

Load More