कीचड़ वाली सड़क पर लोटते हुए एमपी में फरियाद लेकर जनसुनवाई में पहुंचा किसान

खंडवा (मध्य प्रदेश) में एक किसान प्रशासन द्वारा उसकी शिकायत नहीं सुने जाने पर मंगलवार को कीचड़ वाली सड़क पर लोटते हुए कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर से कार्रवाई की फरियाद की। किसान ने बताया कि दबंगों ने उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। कलेक्टर ने 7 दिन में समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

Load More