कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी को थी सभी लाल सिग्नल पार करने की अनुमति
रेलवे बोर्ड के अनुसार, दार्जिलिंग में कंचनजंघा एक्सप्रेस को टक्कर मारने वाली मालगाड़ी के चालक को ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने के चलते रानीपतरा स्टेशन व चत्तर हाट जंक्शन के बीच सभी रेड सिग्नल पार करने की अनुमति दी गई थी।
बकौल बोर्ड, मालगाड़ी के चालक ने संबंधित समस्या की स्थिति में तय गति सीमा का पालन नहीं किया था।