कंचनजंघा रेल हादसे के बाद पश्चिम बंगाल के फांसीदेवा से फिर शुरू हुई रेल सेवा
पश्चिम बंगाल के फांसीदेवा में सोमवार को हुए कंचनजंघा रेल हादसे के बाद फिर से फांसीदेवा से रेल सेवा शुरू हो गई है। डीआरएम (कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे) शुभेंदु कुमार चौधरी ने कहा, "रात से ही रेल लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा है।" वहीं, रेल हादसे के बाद रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद्द किया था।