कुछ iPhone यूज़र्स के लिए फेसबुक का नीला-सफेद आइकन नीले-काले में बदला
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक का नीला-सफेद आइकन कुछ आईफोन यूज़र्स को नीला-काला दिखा है। इसपर एक यूज़र ने लिखा, "नया फेसबुक आइकन ऐसा लगता है जैसे यह पूछने वाला है...जब मेरा घर टूट जाएगा तो मैं किसे फोन करूंगा।" बाद में कंपनी ने कहा, "यह एक तकनीकी समस्या के कारण हुआ था और इसे ठीक कर दिया गया है।"