कुछ खिलाड़ियों को उनके आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता: ऋषभ पंत को लेकर हर्षा भोगले

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 99(105) रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लेकर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा है, "कुछ खिलाड़ियों को न उनके आंकड़ों से आंका जा सकता है और न परिभाषित किया जा सकता है।" उन्होंने कहा, "इस बात की चिंता न करें कि...उन्होंने (पंत) कितने शतक बनाए या...कितनी बार चूके।"

Load More