कुछ मुसलमानों की हरकत पर शर्मिंदा हूं: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिना खान
ऐक्ट्रेस हिना खान ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा है, "एक मुस्लिम होने के नाते मैं अपने सभी साथी हिंदुओं और भारतीयों से माफी मांगना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "पहलगाम में जो हुआ उससे उबर नहीं पा रही...इससे मेरे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा है...वो (आतंकी) मेरे लिए इंसान नहीं हैं। मैं कुछ मुसलमानों की हरकत पर शर्मिंदा हूं।"