कुछ लोग मेरा अपहरण कर BJP मुख्यालय ले गए थे: BJP में शामिल होने के बाद 'आप' में लौटे रामचंद्र
शाहबाद डेयरी (दिल्ली) वॉर्ड-28 से 'आप' पार्षद रामचंद्र ने दावा किया है कि बीजेपी नेताओं ने उनका अपहरण किया था। रामचंद्र पिछले रविवार को बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन 4 दिन बाद ही 'आप' में लौट आए थे। बकौल रामचंद्र, 5-6 लोग उन्हें बीजेपी मुख्यालय ले गए और उन्हें ईडी व सीबीआई केस में फंसाने की धमकी दी थी।