कुछ साल बाद मैं कॉस्मेटिक सर्जरी करवा सकती हूं: राधिका मदान
अभिनेत्री राधिका मदान ने बताया है कि वह कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने का विचार नहीं रखती हैं लेकिन कुछ वर्षों के बाद वह कॉस्मेटिक सर्जरी करवा सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, "यह सब (कॉस्मेटिक सर्जरी) भविष्य में मेरी स्वयं की छवि पर निर्भर करता है।" राधिका ने कहा कि लोग उनसे कहते थे कि उनका जबड़ा 'टेढ़ा' है।