कैज़ुअल लुक में लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे विराट व अनुष्का, वीडियो आया सामने
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो ऑनलाइन सामने है जिसमें दोनों कैज़ुअल लुक में लंदन की सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों स्थानीय लोगों से बातचीत करते भी दिख रहे हैं। गौरतलब है, आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले कोहली टेस्ट और टी20I से संन्यास ले चुके हैं।