काजू कतली पर सिल्वर की जगह चढ़ाई एल्युमिनियम फॉइल, हाईकोर्ट ने नहीं माना अपराध
1995 में काजू कतली पर सिल्वर फॉइल की जगह एल्युमिनियम फॉइल लगाने के मामले में गुजरात के हलवाई भानुभाई को 3 साल जेल की सज़ा हुई थी। उन्होंने अपील पर 31 साल बाद गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि नुकसान के सबूत के बिना केवल अनाधिकृत चीज़ मिलने को मिलावट नहीं माना जा सकता।