काज़ीरंगा नैशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर स्नेक', असम के सीएम ने शेयर कीं तस्वीरें
असम के काज़ीरंगा नैशनल पार्क में हाईवे पर सालाज़ार पिट वाइपर नामक सांप मिला है जिसका नाम 'हैरी पॉटर' सीरीज़ के कैरेक्टर सालाज़ार स्लीथेरिन के नाम पर रखा गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सांप की तस्वीरें X पर शेयर करते हुए लिखा, "काज़ीरंगा में रियल लाइफ हैरी पॉटर स्नेक मिला है!"