अरविंद केजरीवाल ने बताया क्यों पड़ी आम आदमी पार्टी बनाने की ज़रूरत
दिल्ली के पूर्व-मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अन्ना आंदोलन के समय अगर सरकार लोकपाल बिल ले आती तो आम आदमी पार्टी (आप) बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी बनाना नहीं, बल्कि देश में सुधार करना था। बकौल केजरीवाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के लिए 'आप' का गठन हुआ था।