केजरीवाल का एलान- सरकार बनने पर दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेंगे ₹18,000/माह
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 'आप' की सरकार बनने पर मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले सभी पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान में लगभग ₹18,000/माह देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे...शुभारंभ करने के लिए हनुमान मंदिर (कनॉट प्लेस) जाकर वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा।"