केजरीवाल के कोर्ट में जिरह करते हुए वायरल वीडियो को दिल्ली HC ने हटाने के दिए निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को अरविंद केजरीवाल की कोर्ट बहस के वायरल वीडियो हटाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा, "बिना अनुमति कोर्ट में रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित है और सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों पर कार्रवाई होगी।" ये वीडियो 13-अप्रैल की सुनवाई के बाद सामने आए जब केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से रिक्यूजल की मांग की थी।