केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हुई FIR, 'आप' के पोस्टर व बैनर अवैध रूप से लगाने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने 'आप' के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित 3 नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता शिव कुमार सक्सेना ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सबूत पेश किए कि द्वारका इलाके में 'आप' के बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर अवैध रूप से लगाए गए। मामले की अगली सुनवाई 18-अप्रैल को होगी।