केजरीवाल की ज़मानत संविधान की जीत है: दिल्ली सीएम को बेल मिलने पर अखिलेश
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई के केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "यह संविधान की जीत है।" उन्होंने आगे कहा, "न्याय के दरवाज़े पर दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है। दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और आगे भी बढ़ती रहेगी।"