केजरीवाल का दावा- इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में हुआ प्रतिबंधित, मेटा से पूछे सवाल
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित किया गया है। केजरीवाल ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर मेटा से पूछा, "मेरा अकाउंट प्रतिबंधित क्यों किया...यह भारत में अनुपलब्ध है...आपका ऑफिस कारण नहीं बता रहा...हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना भी न झुकें...वरना वह आपको भारत में...सिर्फ अपना ही अकाउंट चलाने देंगे।"