केजरीवाल के पेट्रोल बम की साज़िश नाकाम करने पर अमृतसर पुलिस कमिश्नर को हटाया गया: बीजेपी
बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह को इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पेट्रोल बम वाली साज़िश नाकाम कर दी। बकौल बिट्टू, केजरीवाल जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम फिंकवाने वाले थे। बिट्टू ने कहा कि अगर पंजाब में बीजेपी सत्ता में आई तो इसकी जांच कराएगी।