केजरीवाल के लिए एक ही सही शब्द है फर्ज़ीवाल: कांग्रेस नेता अजय माकन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा, "केजरीवाल को अगर एक शब्द में परिभाषित किया जा सकता है तो वह है 'फर्ज़ीवाल'। इस व्यक्ति की घोषणाएं सिर्फ फर्ज़ीवाड़ा हैं उसके अलावा और कुछ नहीं हैं।" बकौल माकन, लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' से गठबंधन करना कांग्रेस की भूल थी।