केजरीवाल की वकीलों से ज़्यादा मिलने के लिए दायर याचिका पर HC ने ED से मांगा जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने वकीलों के साथ ज़्यादा मीटिंग की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसको लेकर हाईकोर्ट ने ईडी व तिहाड़ जेल के अधिकारियों से जवाब मांगा है। बकौल केजरीवाल, उनपर देशभर में 35 मामले चल रहे हैं जिससे निपटने के लिए उन्हें वकीलों से ज़्यादा बात करने की ज़रूरत है।