केजरीवाल को सलमान-सैफ की चिंता है लेकिन दिल्ली के गरीब मुसलमानों की नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है, "'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुंबई में रहने वाले ऐक्टर सलमान खान और सैफ अली खान की सुरक्षा की चिंता तो है लेकिन दिल्ली में रह रहे गरीब मुसलमानों की चिंता नहीं है।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल को मुंबई की कानून-व्यवस्था की तो चिंता है लेकिन दिल्ली की कानून-व्यवस्था की चिंता नहीं है।"