केजरीवाल ने 'शीशमहल' पर खर्च किए ₹75-₹80 करोड़, अभी पूरी नहीं हुई CAG रिपोर्ट: BJP
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएजी रिपोर्ट 2022 का हवाले देते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल (पूर्व मुख्यमंत्री) ने 'शीशमहल' (मुख्यमंत्री आवास) पर ₹33.86 करोड़ खर्च किए जबकि वास्तविक लागत ₹75-₹80 करोड़ है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में 2023-24 के खर्च के बारे में ज़िक्र नहीं है। बकौल सचदेवा, यह रिपोर्ट 2022 के खर्च से संबंधित है।