केजरीवाल ने CBI कस्टडी में मांगी बेल्ट, कहा- 'तिहाड़ जाते समय पैंट पकड़ना शर्मिंदा करने वाला'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई कस्टडी के दौरान कई मांगों के अलावा बेल्ट की मांग की है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल जाते समय उन्हें पैंट पकड़नी पड़ी जो उनके लिए शर्मिंदा करने वाला रहा। बकौल रिपोर्ट्स, अदालत ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है और हिरासत के दौरान केजरीवाल को अपना चश्मा रखने की अनुमति दी जाएगी।