केजरीवाल ने PM मोदी को पत्र लिखकर की छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50% छूट देने की मांग
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50% छूट की मांग की है। उन्होंने लिखा, "केंद्र और दिल्ली सरकार इससे होने वाला खर्च वहन करें और हम छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे हैं।"