केजरीवाल ने दिल्ली सीएम पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया नई सरकार का दावा
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और वह अगली मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल ने 2 दिन पहले कहा था, "जब तक लोग मुझे दोबारा चुनकर सत्ता में नहीं भेजेंगे...तब तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठूंगा।"