केजरीवाल ने बेटी की शादी में मीका की परफॉर्मेंस के बीच खूब किया भांगड़ा, वीडियो वायरल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी का एक नया वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह गायक मीका सिंह की लाइव परफॉर्मेंस के बीच जमकर भांगड़ा करते दिख रहे हैं। वीडियो में मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता, 'आप' सांसद राघव चड्ढा और 'आप' नेता मनीष सिसोदिया दिख रहे हैं।