12 वर्षों में सबसे ज़्यादा पीएम मोदी के 'भाई' ने कमाया है: अरविंद केजरीवाल ने लगाए आरोप
'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 12 साल में सबसे ज़्यादा कमाई उनके 'भाई' गौतम अदाणी की हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम के एक भतीजे भी हैं जिनका नाम जय शाह है। बकौल केजरीवाल, पिछले 12 साल में सबसे ज़्यादा तरक्की भी जय शाह की हुई है।