कोटा के बॉयज़ हॉस्टल में घुसा 5 फीट लंबा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी; वीडियो आया सामने

कोटा (राजस्थान) के बॉयज़ हॉस्टल में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मगरमच्छ को देखकर हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मेस में खाना बना रहा कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर भागा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।

Load More