कोटा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, इस वर्ष की 12वीं घटना
राजस्थान के कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रहे एक 17 वर्षीय छात्र ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्र मूल रूप से बिहार के भागलपुर ज़िले का रहने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा में इस वर्ष कोचिंग स्टूडेंट्स द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह 12वीं घटना है।