कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस वर्ष का 10वां मामला
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बिहार के मोतिहारी का रहने वाला 17 वर्षीय छात्र करीब 2 वर्षों से कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा में इस वर्ष कोचिंग स्टूडेंट्स द्वारा आत्महत्या किए जाने का यह 10वां मामला है।