कोटा में लड्डू के लिए छात्रों का प्रोटेस्ट, वीडियो वायरल
कोटा के कोचिंग छात्रों ने दीपावली पर परंपरागत मिठाई न मिलने पर 'लड्डू प्रोटेस्ट' शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर 'लड्डू जनता पार्टी' बनाई, मीम्स और रील्स वायरल कर आंदोलन करने लगे। दबाव में कोचिंग संस्थानों ने जयपुर-इंदौर के हलवाइयों से लड्डू मंगवाए और छात्रों को बांटे। छात्रों ने 'प्रोटेस्ट जीत गए' पोस्ट कर खुशी जताई।